ट्रम्प के दावे के अनुसार, आज ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते के बाद अमेरिका ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को हटाकर उसे निष्क्रिय करेगा।
अमेरिका का सख्त रुख
ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह प्रक्रिया सफल नहीं होती है तो अमेरिका के पास अंतिम विकल्प मौजूद है, जिसका उपयोग वह दोबारा नहीं करना चाहता।
ईरान का जवाब
हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर नहीं होंगे। मंत्रालय के अनुसार, समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन इसकी कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।
होर्मुज स्ट्रेट पर नया बयान
ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि देश होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए नियम लागू कर रहा है। साथ ही भविष्य में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से दी जाने वाली सेवाओं के बदले टैक्स वसूला जा सकता है।