अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान युद्ध में जीत हासिल हुई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगले 2-3 हफ्तों में अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करेगा।
ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली,उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म
ट्रम्प ने कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता के साथ-साथ उनकी नौसेना पूरी तरह से नष्ट हो गई है। सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल्द पूरा होने वाला है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान को 'स्टोन एज', यानी पाषाणकाल में भेज देगा। हालांकि ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई नेतृत्व टीम पहले की तुलना में कम कट्टर है।
2-3 हफ्ते में बड़ा हमला करेंगे
ट्रम्प ने कहा है कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को जल्द हासिल कर लेगा। ट्रम्प के मुताबिक अमेरिका सभी उद्देश्यों को पूरा करने के करीब है और आने वाले हफ्तों में हमले और तेज किए जाएंगे।