अमेरिका की वरिष्ठ खुफिया अधिकारी और डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) प्रमुख तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उनका कार्यकाल 30 जून तक समाप्त होने की संभावना है।
पति की गंभीर बीमारी बनी इस्तीफे की वजह
तुलसी गबार्ड के पति एक दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में वे अपने पति के साथ रहना चाहती हैं, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
11 साल की शादी का किया जिक्र
अपने बयान में गबार्ड ने अपने 11 साल के वैवाहिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पति हमेशा उनके सबसे बड़े सहारा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सैन्य तैनाती हो, राजनीतिक अभियान हो या फिर उनकी वर्तमान जिम्मेदारी—हर परिस्थिति में उनके पति उनके साथ खड़े रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह अपने पति का साथ नहीं छोड़ सकतीं, क्योंकि उनकी प्राथमिकता परिवार है।