ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के भारत में पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन कॉल से ही यह संघर्ष खत्म हो सकता है।
UAE को इस युद्ध से दूर रहना चाहता है
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के भारत में पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आता कि UAE इसमें क्यों शामिल हो? इसमें शामिल होने का कोई कारण नहीं है। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि, यूएई न तो ईरान और न ही इजरायल को अपनी धरती को हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देगा। 'अब्राहम समझौते' के तहत इजरायल के साथ साझेदारी और ईरान के पड़ोसी होने के बावजूद UAE इस युद्ध से दूर रहना चाहता है।
पीएम मोदी खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग
इस दौरान UAE के राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी न केवल खाड़ी देशों के नेताओं, बल्कि क्षेत्र की जनता और व्यापारिक समुदायों में भी सम्मानित व्यक्ति हैं। उनकी विश्वसनीयता दोनों पक्षों तक पहुंचती है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के भारत में पहले राजदूत मिर्जा ने साफ शब्दों में कहा कि, पीएम मोदी का एक फोन कॉल इजरायल और ईरान मुद्दे को हल कर सकता है, इसे खत्म कर सकता है। सिर्फ एक फोन कॉल।
यूएई ने अपनी तटस्थता दोहराई है
आपको बता दें कि, राजदूत हुसैन हसन मिर्जा का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद पडोसी देशों पर हमला शुरू हो गया हैं। इस बीच यूएई ने अपनी तटस्थता दोहराई है और कहा है कि, उसकी जमीन पर लड़ाई किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
Comments (0)