अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का आज पांचवां दिन है। इसी बीच अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान के युद्धपोत IRIS देना पर हमला कर दिया। यह जहाज श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास डूब गया। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी श्रीलंका सरकार की ओर से दी गई है।
श्रीलंका के पास डूबा, 87 नौसैनिकों की मौत
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया कि हिंद महासागर में तैनात अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज डूब गया। घटना के बाद श्रीलंका की नेवी ने राहत और बचाव अभियान चलाकर 32 घायल नौसैनिकों को सुरक्षित निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि जहाज पर करीब 180 नौसैनिक सवार थे। अभी भी कई नौसैनिक लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में शामिल होकर वापस लौट रहा था।
Comments (0)