अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने के करीब है और जल्द ही समझौते का ऐलान हो सकता है।
ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि समझौते की सबसे बड़ी शर्त यह होगी कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल पूरी तरह खोल दिया जाएगा और वहां से गुजरने वाले जहाजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। दोनों दिशाओं में समुद्री यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा।
होर्मुज क्षेत्र में बिछाई गई समुद्री माइंस को हटाने पर भी सहमति बन रही
ट्रम्प के अनुसार, होर्मुज क्षेत्र में बिछाई गई समुद्री माइंस को हटाने पर भी सहमति बन रही है। उनका दावा है कि कई माइंस पहले ही नष्ट की जा चुकी हैं, जबकि शेष माइंस को ईरान हटाएगा या खत्म करेगा, जिससे समुद्री मार्ग पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।
अमेरिका-ईरान समझौते के करीब
ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के समन्वय से बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा।