अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार, ‘टॉस्का’ नाम का यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोक लिया।
अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा
ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस समय जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह से इसे कंट्रोल में लेकर जांच कर रहे हैं कि इसके अंदर क्या मौजूद है।
जल्द जवाब देंगे
वहीं, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की गई, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया।यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था। ईरान ने इस घटना को समुद्री डकैती बताया है और चेतावनी दी है कि वह जल्द ही इसका जवाब देगा।