अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर बातचीत के दौरान मंगलवार को अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंगें बिछाने में लगी बोट्स और बंदर अब्बास पोर्ट के पास मौजूद सरफेस-टू-एयर मिसाइल साइट को निशाना बनाया।
आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई। सेंटकॉम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
उन्होंने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंगें बिछाए जाने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री जहाजों और अमेरिकी नौसैनिक पोतों को खतरा पैदा हो सकता था। इसी कारण सेना ने तत्काल कार्रवाई की।
मिसाइल साइट को भी बनाया निशाना
अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के समीप स्थित सरफेस-टू-एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला संभावित सुरक्षा खतरे को रोकने के उद्देश्य से किया गया।हालांकि अमेरिकी पक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि सीजफायर वार्ता के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है और तनाव को बढ़ाने की मंशा नहीं है।
बातचीत पर पड़ सकता है असर
अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि इस सैन्य कार्रवाई से अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता की गति प्रभावित हो सकती है।