अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और सबसे तीव्र हमले किए जाएंगे।
हेगसेथ के अनुसार इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हो रही हैं और वह युद्ध में बुरी तरह पिछड़ रहा है।
ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते
वहीं, ईरान ने भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है। ईरान को समाप्त करने की बात करने वालों को अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई शक्तिशाली लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए।
Comments (0)