भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन पर नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जीआरपी, आरपीएफ और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की संयुक्त टीम ने एक विदेशी महिला को 500 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला GT एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में सफर कर रही थी। DRI से मिले इनपुट के बाद टीम ने ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया और महिला को पकड़ लिया। बरामद कोकीन की कीमत और तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है।
भोपाल स्टेशन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, विदेशी महिला गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 7:45 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर यह कार्रवाई की गई। DRI से मिले इनपुट के आधार पर जीआरपी, आरपीएफ और DRI की संयुक्त टीम ने GT एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया।इस दौरान सेकंड एसी कोच में सफर कर रही एक विदेशी महिला को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम कोकीन बरामद हुई।इसके बाद टीम ने महिला को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए DRI के हवाले कर दिया।
चेन्नई से दिल्ली जा रही थी महिला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला चेन्नई से दिल्ली के बीच ट्रेन से सफर कर रही थी। वह GT एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में सवार थी।भोपाल स्टेशन पर जांच के दौरान उसके पास से 500 ग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके बाद DRI की टीम ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
NDPS एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
कोकीन बरामद होने के बाद महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।जांच एजेंसी महिला से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और उसकी तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
दिल्ली में किसे होनी थी कोकीन की सप्लाई? नेटवर्क की तलाश
DRI की जांच में सबसे अहम सवाल यह है कि महिला के पास कोकीन कहां से आई थी और दिल्ली में इसकी सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी।एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य लोगों और सप्लाई चेन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि महिला से पूछताछ के जरिए नशे की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।