भोपाल: दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। तीनों ट्रेनों का संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। इन ट्रेनों से भोपाल के अलावा विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रीवा के लिए 5 नवंबर को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
विदिशा
बीना
सागर
दमोह
कटनी मुड़वारा
मैहर
सतना
गोरखपुर के लिए 7 नवंबर को चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। ट्रेन 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
विदिशा
बीना
झांसी
उरई
कानपुर
लखनऊ
गोंडा
दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
नर्मदापुरम
इटारसी
पिपरिया
जबलपुर
कटनी
सतना
प्रयागराज छिवकी
मिर्जापुर
बक्सर
तीनों ट्रेनों में होंगे 18-18 कोच
रेलवे के मुताबिक, तीनों स्पेशल ट्रेनों में कुल 18-18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कोच रहेंगे।
कोच की व्यवस्था इस प्रकार होगी
2 एसएलआर/डी कोच
4 सामान्य श्रेणी के कोच
10 शयनयान (स्लीपर) कोच
1 एसी तृतीय श्रेणी का कोच
1 एसी द्वितीय श्रेणी का कोच
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत
दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों की ओर सफर करते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है। रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन तीन स्पेशल ट्रेनों से मध्यप्रदेश के यात्रियों को रीवा, गोरखपुर और दानापुर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।