मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सितंबर महीने की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे।इस किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में लगभग ₹1,835 करोड़ की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक पात्र महिला के खाते में ₹1,500 की राशि पहुंचेगी।
योजना के तहत अब तक ₹65,395.99 करोड़ ट्रांसफर
सितंबर की 40वीं किस्त के भुगतान के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुरू होने से लेकर अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित की गई कुल राशि ₹65,395.99 करोड़ हो जाएगी।योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
आगर-मालवा को ₹253 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
किस्त अंतरण कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर-मालवा जिले के लिए भी कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।
₹225 करोड़ से अधिक की लागत वाले 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
₹28 करोड़ से अधिक की लागत वाले 17 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इस तरह जिले में ₹253 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होगा।
लाड़ली बहना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
लाड़ली बहना योजना की सूची में अपना नाम देखने के लिए पात्र महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जानकारी चेक कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट
नाम चेक करने का आसान तरीका
1. सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. होम पेज पर ऊपर दिए गए ‘अंतिम सूची’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. इसके बाद नया पेज खुलेगा।
4. यहां अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
5. ‘ओटीपी भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें।
6. मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
7. इसके बाद अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
8. सूची डाउनलोड करके उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।