मुरैना: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। देवरी के पास राजस्थान की ओर से आ रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे बस से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री और बस स्टाफ आनन-फानन में बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
नेशनल हाईवे-44 पर अचानक बस में लगी आग
जानकारी के अनुसार, यात्री स्लीपर बस राजस्थान की ओर से आ रही थी और ग्वालियर-झांसी की तरफ जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब बस मुरैना के देवरी के पास नेशनल हाईवे-44 से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई।देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली और बस से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय बस में यात्री सवार थे। आग का पता चलते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। बस स्टाफ और यात्रियों ने बिना देर किए बाहर निकलना शुरू कर दिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित बाहर निकले
चलती बस में आग लगने की घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में बस से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली।गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री और बस स्टाफ बाहर निकलने में सफल रहे। इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
दो दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग
बस में आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुरैना से दमकल की टीम मौके पर पहुंची।आग की गंभीरता को देखते हुए दो दमकल गाड़ियों को बुझाने के काम में लगाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना के दौरान हाईवे पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जुट गई।
दमकल प्रभारी ने दी घटना की जानकारी
दमकल प्रभारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे यात्री बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और आग बुझाने का काम शुरू किया।उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।