भोपाल: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त 2026 को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम और जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने ध्वजारोहण की जिम्मेदारी तय कर दी है। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में तिरंगा फहराएंगे, जबकि अलग-अलग जिलों में मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।


CM डॉ.मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां ध्वजारोहण करने के साथ परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
इन मंत्रियों को मिली प्रमुख जिलों की जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कई प्रमुख मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। जारी सूची के मुताबिक
विजय शाह — खंडवा
कैलाश विजयवर्गीय — देवास
प्रहलाद सिंह पटेल — नरसिंहपुर
राकेश सिंह — जबलपुर
करण सिंह वर्मा — सीहोर
राव उदय प्रताप सिंह — छिंदवाड़ा
संपतिया उइके — मंडला
तुलसीराम सिलावट — इंदौर
एदल सिंह कंसाना — मुरैना
निर्मला भूरिया — झाबुआ
गोविंद सिंह राजपूत — सागर
विश्वास कैलाश सारंग — खरगोन
नारायण सिंह कुशवाह — दतिया
नागर सिंह चौहान — अलीराजपुर
प्रद्युम्न सिंह तोमर — शिवपुरी
राकेश शुक्ला — श्योपुर
इंदर सिंह परमार — शाजापुर
कृष्णा गौर — टीकमगढ़
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी — दमोह
दिलीप जायसवाल — अनूपपुर
गौतम टेटवाल — उज्जैन
लखन पटेल — विदिशा
नारायण सिंह पंवार — राजगढ़
उपमुख्यमंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी
सूची के अनुसार जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे।
31 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक प्रदेश के 31 जिलों में मुख्यमंत्री या मंत्री स्तर के जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं बाकी 24 जिलों में कलेक्टर मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
इन जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
15 अगस्त पर रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा. हरदा, नीमच, अशोक नगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर में कलेक्टर ध्वाजारोहण करेंगे।