भोपाल: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पहुंचकर पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।
रोशनपुरा चौराहे पर किया माल्यार्पण
नकुलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य साथियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया के साथियों से भी की चर्चा
इस अवसर पर नकुलनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर मीडिया के साथियों से चर्चा और संवाद किया।
नेहरू के विचारों को किया याद
नकुलनाथ ने अपनी पोस्ट में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके लोकतांत्रिक मूल्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।