उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12 बजे 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सिंहस्थ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत संरचना और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
विकास कार्यों और तैयारियों पर होगा मंथन
बैठक में सिंहस्थ 2028 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक परियोजनाओं, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
बैठक में शामिल होंगे ये मंत्री
- सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति में शामिल प्रमुख मंत्री इस प्रकार हैं—
- डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
- कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय विकास एवं आवास मंत्री)
- राकेश सिंह (लोक निर्माण मंत्री)
- उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री)
- तुलसीराम सिलावट (जल संसाधन मंत्री)
- गोविंद सिंह राजपूत (खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री)
- प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री)
- धर्मेंद्र सिंह लोधी (संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री - स्वतंत्र प्रभार)
- कुंवर विजय शाह
- करण सिंह वर्मा
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिलेगी गति
राज्य सरकार सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दे रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे आगामी सिंहस्थ के लिए विकास कार्यों को और गति मिलेगी।