भले ही मेरी उम्र 84 साल हो, या 90 साल हो जाए, मैं इसी तरह काम करता रहूंगा - शरद पवार
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखें आज यानी की मंगलवार को घोषित होनी हैं। इसी बीच NCP के सीनियर नेता शरद पवार ने कहा कि, भले ही मेरी उम्र 84 साल हो, या 90 साल हो जाए, मैं इसी तरह काम करता रहूंगा। पवार ने कहा कि, वह महाराष्ट्र को सही रास्ते पर लाकर रहेंगे और हर समय इसके लिए काम करेंगे। बता दें कि, उनका इशारा अजित पवार की ओर था, जो बीते साल बगावत करके अलग हो गए थे।
शरद पवार ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की लड़की-बहिन योजना पर कहा कि, बहन बारामती में भी थी, लेकिन वहां चुनाव उसके खिलाफ लड़ा गया।