जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। दिल्ली सज कर पूरी तरह तैयार है। मेहमानों की प्रतीक्षा है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
इस बीच, केंद्र सरकार ने बताया कि 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कुछ सरकारी कार्यालयों को सुरक्षा जांच के लिए बंद किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने उन कार्यालयों की सूची साझा की जिन्हें बंद रखा जाएगा।
इनमें दूरदर्शन टावर-1, दूरदर्शन टावर-2, भारत संचार भवन, चुनाव आयोग कार्यालय, विदेश मंत्रालय कार्यालय, केजी मार्ग, शिल्प संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट और पटियाला हाउस कोर्ट शामिल हैं।
G-20 सम्मेलन के दौरान अचूक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत इन इमारतों को आठ सितंबर को सुबह नौ बजे खाली करना आवश्यक है, ताकि जांच पूरी की जा सके। कार्मिक मंत्रालय ने पिछले महीने के अंत में जारी आदेश में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आठ से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे।
जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। दिल्ली सज कर पूरी तरह तैयार है। मेहमानों की प्रतीक्षा है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
Comments (0)