आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच चिराग पासवान की पार्टी को लेकर बिहार में अब तक संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि, चिराग पासवान अब तक भारतीय जनता पार्टी का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की तरफ से भी उन्हें पेशकश की जा रही है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने आगे कहा कि, हर पार्टी, हर गठबंधन चाहता है कि, चिराग पासवान उसके साथ रहें।