शरद पवार ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि, विरोधियों को डराने के लिए सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आगे ईडी को बीजेपी का ‘सहयोगी दल’ बताया। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने दावा किया कि, संघीय जांच एजेंसी ने इस दौरान 5,806 मामले दर्ज किए और उनमें से केवल 25 का निस्तारण किया। पवार ने कहा कि, मामलों के निस्तारण की दर 0.42 प्रतिशत तथा दोषसिद्धि की दर महज 0.40 प्रतिशत है। ईडी का बजट 2022 में 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 404 करोड़ रुपये हो गया है।
शरद पवार ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि, विरोधियों को डराने के लिए सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।