देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि, CWC का ये मानना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी थी और इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
जयराम रमेश बोले - अप्रैल में होगा AICC का कार्यक्रम
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, CWC की बैठक में ये तय हुआ है कि, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे बताया है कि, अब फरवरी से नवंबर 2025 के बीच CWC की कोई बैठक नहीं होगी, हम अप्रैल में गुजरात में एआईसीसी का कार्यक्रम करेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि, कल से कर्नाटक से ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू होगा। हालांकि अब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
बीजेपी सरकार से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है
आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, वर्तमान सरकार (BJP) से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। सोनिया ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखकर कहा कि, मौजूदा सरकार कभी आजादी के लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने तो महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया और उनकी हत्या करने वाले का महिमामंडन किया है।