कश्मीर का सोनमर्ग इस समय सैलानियों से गुलजार है। इसकी वजह है यहां की खूबसूरत और मनमोहक वादियां। यहां पर चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल और उनमें ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़, किसी का भी मन मोह लेंगी। यहां पर इस समय भारी बर्फवारी हो रही है, जो पर्यटकों को यहां पर आने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
6 जनवरी की सुबह तक भारी बर्फबारी होगी !
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन यहां ठंड का एहसास इससे कहीं ज्यादा है। यहां पर बर्फीली हवाएं चल रहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद सैलानी यहां स्नो स्कूटर के जरिए पहाड़ी के ऊंचे पॉइंट्स पर पहुंचकर वादी का दीदार कर रहें हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर में आज रात से लेकर 6 जनवरी की सुबह तक भारी बर्फबारी की आशंका है। जिससे सड़क यातायात और हवाई मार्ग के भी प्रभावित होने की संभावना है।
15 जनवरी तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी से कश्मीर के मौसम में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 11 जनवरी और 12 जनवरी को आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन इसके साथ कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। इसके बाद 13 जनवरी से 15 जनवरी तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की चेतावनी दी
ये बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड भी सैलानियों के हौसले को नहीं तोड़ सकी और बड़ी संख्या में सैलानी सोनमर्ग पहुंचे हैं। कश्मीर की बर्फीली हवाओं और ठंड के बीच खूबसूरत वादियों को हमेशा के लिए अपने ज़हन में कैद कर लेना चाहते। सोनमर्ग में पहाड़ बर्फ से ढके, पर्यटकों को कर रहे आकर्षित, मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की चेतावनी दी।
Comments (0)