प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन गरीबों के कल्याण के लिए नहीं बल्कि अपने 'परिवार' के लिए काम करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज देश के हर दलित, हर पिछड़े को एक और बात ध्यान में रखनी है। हमारे देश में INDI गठबंधन के लोग, जो जाति के नाम पर भड़काने और लड़ाने में विश्वास रखते हैं, उनके हित की योजनाओं का विरोध करते हैं।" पीएम ने कहा कि गरीबों के कल्याण के नाम पर ये लोग अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा।