उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पहुंची कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में बनाए गए सीआरपीएफ के वॉच टॉवर में करंट आने से हुआ। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान नरेश के रुप में हुई है जोकि झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला था। इसके अलावा बाकी सभी घायल भी चतरा जिले के ही रहने वाले हैं। दरअसल, राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के कार्यक्रम के चलते अस्थाई कैंप बनाया गया था। यह हादसा जिले कोतवाली कटघर इलाके के रामपुर रोड जीरो प्वॉइंट के पास हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पहुंची कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए।
Comments (0)