दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच खूब जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं। इंडी गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने पर कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया हैं।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले लगे पोस्टरों में भारत के गलत नक्शे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी को सलाह देते हैं, वे भारत को भारत नहीं मानते हैं।