महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से गरमाया हुआ है। इस बीच बागेश्वर बाबा ने मराठा आरक्षण पर बयान दिया है। आपको बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री ने मराठा आरक्षण को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, हम मराठाओं के साथ हैं। मैं मराठा आरक्षण का समर्थन करता हूं। इसके साथ ही बाबा ने आगे कहा कि, वह लोगों को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने आये हैं।
मराठों को आरक्षण मिलना चाहिए - बाबा बागेश्वर
धीरेंद्र शास्त्री ने उनका विरोध करने वाली अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति पर भी निशाना साधा। बागेश्वर बाबा ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों को कौन रोकेगा। कहा कि अब तक केवल दो राजनेता ही आम लोगों के सवाल लेकर मेरे पास आए हैं। धीरेंद्र शास्त्री यानी बागेश्वर महाराज ने भी पहले मराठा आरक्षण को लेकर अपना रुख जाहिर किया था। शास्त्री ने कहा कि, मन की बात जानना अलग है और अधिकार की बात करना अलग है। जब भारत गुलामी में था तब मराठों ने वीरता दिखाकर आजादी दिलाई। इसलिए बागेश्वर पीठ मराठा समाज के पास है। उन्होंने कहा कि, उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए।
मराठा आरक्षण आंदोलन निर्णायक चरण में पहुंचा
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कि, मराठा समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण के समर्थन में 1 दिसंबर से महाराष्ट्र के सभी गांवों में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर समुदाय को आरक्षण के लाभ से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही जरांगे ने कहा कि, यह आंदोलन ‘‘निर्णायक चरण’’ में पहुंच गया है और समुदाय के सदस्य कानून के भीतर रहकर और अहिंसक तरीके से अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे।
Comments (0)