पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि, अंतिम संस्कार दोपहर 12.58 बजे सरदार रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। इस दौरान बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहीं।
मनमोहन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
अंतिम संस्कार से पहले घाट पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होकर उन्हें जीवन की अंतिम विदाई दी। इस दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी मौजूद रहे।
मनमोहन को नीली पगड़ी पहनाई गई
वहीं अंतिम संस्कार के दौरान भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। आपको बता दें कि, डॉ. मनमोहन सिंह ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।
ये दिग्गज रहे मौजूद
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में CDS और तीनों सेना के अध्यक्ष, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, रायबरेली सांसद राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
चंदन की लकड़ी का हुआ उपयोग
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल हुआ। आचार्य योगेश कुमार ने बताया है कि, डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी का उपयोग करके किया गया।
Comments (0)