प्रेमी जोड़ों का सबसे पसंदीदा स्थान OYO होटल है जिसमें अधिकतर कपल समय बिताने जाते हैं। ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO भारत में काफी लोकप्रिय है। बड़ों शहरों में इसकी डिमांड काफी है लेकिन अब OYO ने अपने कुछ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह खबर बहुत काम की है साथ ही नए नियमों का सबसे ज्यादा असर अविवाहित जोड़ों पर पड़ने वाला है।
OYO की चेक-इन पॉलिसी में बदलाव
ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट के अनुसार ,OYO ने हाल ही में अपने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है, जिसकी शुरुआत मेरठ से होगी और यह इस साल से लागू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अविवाहित जोड़ों को अब चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी।क्या है OYO की नई पॉलिसी ?
OYO की नई पॉलिसी के तहत, अब सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपना वैध पहचान पत्र और रिश्ते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चाहे बुकिंग ऑनलाइन हो या सीधे होटल में। नई पॉलिसी के अनुसार, जोड़ों से यह अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके साथ ही OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि, वे स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं।क्यों लिया गया यह फैसला?
वहीं OYO के अधिकारियों ने बताया है कि, उन्हें स्थानीय समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से शिकायतें मिली थीं, OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने कहा कि, हम समाज और कानून की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदार और सुरक्षित आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, इस पॉलिसी का प्रभाव समय-समय पर समीक्षा कर देखा जाएगा।OYO की नई पॉलिसी का प्रभाव
OYO का मानना है कि, यह कदम परिवारों, व्यवसायियों, धार्मिक यात्रियों और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा। इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि, ग्राहक लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग के लिए OYO पर भरोसा करें।OYO की नई पॉलिसी को अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है !
अगर यूपी के शहर मेरठ में OYO की यह नई पॉलिसी सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। इसके साथ ही, OYO ने अन्य सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें शामिल हैं।1. पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ सुरक्षित आतिथ्य पर सेमिनार।
2. अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट करना।
3. बिना अनुमति OYO का नाम इस्तेमाल कर रहे होटलों पर कार्रवाई।
Comments (0)