महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक से पहले कहा है कि, मीटिंग के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) में सीटों के विभाजन पर बातचीत होगी, क्योंकि पार्टी का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना है। आपको बता दें कि, MVA में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस शामिल हैं। यह 2019 और जून 2020 के बीच प्रदेश में सत्ता में थी।
हमारा एक ही उद्देश्य बीजेपी को हराना
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले ने आगे कहा कि, कांग्रेस राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर संगठनात्मक तौर पर मजबूत है। हम बैठक में अधिक से अधिक सीट जीतने की रणनीति पर मंथन करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख ने कहा कि, कांग्रेस तमाम 48 सीटों की समीक्षा कर रही है और सीट बंटवारे की चर्चा में कोई दिक्कत नहीं होगी, भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का एकमात्र विकल्प है
महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख और सीनियर नेता नाना पटोले ने इस दौरान यह भी बताया है कि, कांग्रेस की इस दो समीक्षा दिवसीय बैठक के बाद ( महा विकास अघाड़ी ) MVA की मीटिंग में आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। कांग्रेस नेता पटोले का कहना कि, कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र विकल्प है।
कांग्रेस की उद्योगपतियों के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है
नाना पटोले ने आगे कहा कि, सीट बटबारे की चर्चा के दौरान कम्युनिस्ट, समाजवादी पार्टी (सपा), किसानों और वर्कर्स पार्टी जैसे MVA सहयोगियों के विचारों पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं उनके सहयोगी NCP चीफ शरद पवार और गौतम अडानी के बीच हुई मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी की उद्योगपतियों के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है, मगर पीएम मोदी और अडानी के संबंधों को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।
Read More: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पुलिस और मीडिया कर्मियों के बीच विवाद ,IPS उदित पुष्कर ने मीडियाकर्मी को दी तमाचा मारने की धमकी
Comments (0)