बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का ऐलान कर दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि, गांव-गांव और कॉलोनियों में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। वहीं आगे उन्होंने तारीख का ऐलान भी कर दिया। इसका रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से शुरू होगा।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐलान किया है कि, उनके पास कुछ श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का प्रस्ताव रखा था, जो उन्होंन स्वीकार कर लिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि, पूरे भारत में गांव-गांव और कॉलोनियों में हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। यह भक्त मंडल हिंदुओं की रक्षा का काम करेगा।
भक्त मंडल में सभी समाज के लोग शामिल होंगे
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, फरवरी 2025 में बागेश्वर धाम भक्त मंडल का गठन किया जाएगा और 20 से 26 फरवरी तक बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने के लिए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि, इस भक्त मंडल में सभी समाज के लोग शामिल हो सकते हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा संदेश
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स है। इसी के चलते उन्होंने साल 2024 में इस बात का ऐलान कर दिया है कि, साल 2025 में गांव-गांव व हर इलाके में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। यह भक्त मंडल धार्मिक आयोजनों में किस प्रकार से भाग लेगा? इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि, हिंदुओं की रक्षा के लिए यह भक्त मंडल काम करेगा।
Comments (0)