केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बीते सोमवार को CAA को लागू कर दिया है। CAA के माध्यम से केंद्र सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक आए प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देगी। हालांकि, विपक्षी दलों की तरफ से सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया जा रहा है। इसी क्रम में उद्धव ठाकरे ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
उद्धव ठाकरे ने CAA के मुद्दे पर कहा कि, देश में नया कानून CAA लाया गया है, जो हिंदू, सिख, पारसी और जैन देश के बाहर डरे हुए हैं, उन्हें हमारे देश में लाया जाएगा। निश्चित रूप से लाया जाएगा, लेकिन यह सिर्फ एक चुनावी हथकंडा है।