नई दिल्ली। शंभू - खनौरी बॉर्डर पर किसान शनिवार को कैंडल मार्च निकालेंगे। यह मार्च 21 फरवरी को प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत के खिलाफ निकाला जा रहा है। फिलहाल किसानों द्वारा दिल्ली चलो मार्च 29 फरवरी तक होल्ड पर हैं। शुक्रवार को किसानों ने काला दिवस मनाया था। अब शनिवार को कैंडल मार्च निकालेंगे। दिल्ली की सीमा पर कई किसान पिछले कई डिवॉन से मौजूद हैं। ये MSP, ऋण माफी, FIR वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने पांचवे दौर की वार्ता के लिए किसान नेताओं को आमंत्रित किया था। चार बार की वार्ता में केंद्र और किसानों के बीच किसी भी मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पाई।