नागपुर - RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, प्राचीन युग से भगवान हनुमान और इतिहास काल से 17 वीं शताब्दी के मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श हैं। आपको बता दें कि, यह बात उन्होंने (RSS प्रमुख) स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
कोई व्यक्ति नहीं बल्कि भगवा ध्वज RSS का आदर्श है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि, आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार,एम एस गोलवलकर और बालासाहेब देवरस ने साफ शब्दों में कहा है कि, कोई व्यक्ति नहीं बल्कि भगवा ध्वज आरएसएस का आदर्श है, जिसका मुख्यालय नागपुर में है। आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा कि, हमारे सिद्धांतों का प्रतीक भगवा झंडा है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, प्राचीन काल से ही हमारे आदर्श भगवान हनुमान हैं और इतिहास काल से छत्रपति शिवाजी महाराज हैं।
भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, राष्ट्र की सेवा करने का विचार स्वयंसेवकों को बहुत सक्षम इंसान बनाता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कहा कि, वह सब भगवान हनुमान के मूल्यों और गुणों को अपने मन में बैठा लें। आरएसएस प्रमुख ने सभी स्वयंसेवकों से अपील की है कि, भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें।
सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है
इससे पहले मोहन भागवत ने कहा था कि, धर्म भारत का आवश्यक सत्व है और सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा-अंग्रेजों ने भारत के सत्व को मिटाने के लिए एक नई शिक्षा प्रणाली शुरू की और देश विपन्न हो गया। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि, धर्म केवल कोई पंथ,पूजा का स्थान और संप्रदाय नहीं है। धर्म का मूल्य यानी सत्य, पवित्रता, करुणा, तपस्या के समान महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें - Kamal Nath: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कमलनाथ ने कहा, 6 महीने बाद खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती
Comments (0)