तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में केवल चंद दिन का ही समय बचा है। सभी राजनीति पार्टियां जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी अब तेज होती जा रही है। वहीं, इसी बीच शुक्रवार को हैदराबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दे दिया है।
तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। हैदराबाद सांसद ओवैसी ने कहा कि, तेलंगाना में फिर केसीआर की सरकार बनेगी।