समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर एनडीए की हार का दावा किया है। पूर्व सीएम यादव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में उसे ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे। अखिलेश यादव ने दूसरे चरण के मतदान के बाद एक ‘बूथ एजेंट’ से बातचीत की एक समाचार चैनल की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शेयर की है। जिसमें दावा है कि, वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी का पोलिंग एंजेट है, जो कम वोटिंग के लिए महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे बता रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि, पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भारतीय जनता पार्टी का हाल और बुरा होगा।