पीएम मोदी को लेकर दिए RJD नेता लालू प्रसाद यादव के बयान को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी लगातार पूर्व सीएम लालू पर हमले कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी तीखा पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि, अगर पीएम मोदी हिन्दू नहीं है तो हिन्दुस्तान में कोई हिन्दू नहीं है। उन्होंने आगे लालू पर तंज कसते हुए कहा कि, चारा खाने वालों के पास जितनी बुद्धि हो सकती है उतनी लालू के पास है।
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, अगर पीएम मोदी हिन्दू नहीं है तो हिन्दुस्तान में कोई हिन्दू नहीं है।