आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान उन पर हुए कथित हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया। उन्होंने भाजपा को उनके खिलाफ चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करने की चुनौती भी दे डाली। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने यह भी दावा किया है कि पदयात्रा अभियान के दौरान केजरीवाल पर कथित तौर पर "भाजपा के गुंडों" द्वारा हमला किया गया था।
आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है और पूछा है कि क्या आप मुझे मारना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती दी और कहा हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाइए।