पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना सामने आने के बाद से ही तमाम विपक्षी दल सूबे की ममता सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष TMC भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश में माहौल खराब करने का आरोप लगा रहा है। तो वहीं तमाम विपक्षी दल राज्य में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने की बात कह रहे है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, पूरे बंगाल में इस तरह से काम चलता है। सीएम ममता बनर्जी के संरक्षक में काम चल रहा है। ममता बनर्जी को दीदी कहना बंद कर दीजिए। अब वह आंटी बन गई हैं। अगर हिंदी में कहें तो बुआ।