न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। इसे लेकर किसान आज सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसे लेकर नोएडा पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है। इसमें दिल्ली-नोएडा सीमा पर भीषण जाम लगने की संभावना जताई गई है और लोगों से दूसरे रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। इसे लेकर किसान आज सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं।