उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य लगातार विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को घेरते हुए दिखाई दे रहे है। अक्सर केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रहते है। अब एक बार फिर से बाराबंकी में उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेंगी।