NCERT की एक हाई लेवल कमिटी ने स्कूली किताबों में रामायण और महाभारत महाकाव्य पढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया है कि कक्षा की दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में लिखी जाए। कमिटी ने सिफारिश की है कि रामायण और महाभारत को ‘भारत के शास्त्रीय काल’ के तहत इतिहास पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। स्कूली सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए पिछले साल गठित सात सदस्यीय पैनल ने पाठ्यपुस्तकों में भारतीय ज्ञान प्रणाली, वेदों और आयुर्वेद को शामिल करने का भी सुझाव दिया था।
NCERT की एक हाई लेवल कमिटी ने स्कूली किताबों में रामायण और महाभारत महाकाव्य पढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया है कि कक्षा की दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में लिखी जाए।
Comments (0)