बिहार में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के पार्टी बदलने की खबर सामने आ रही थीं, किन्तु वो NDA के साथ बने रहे। वहीं अब पूर्व सीएम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, तुमने हमें सीएम बनाया था तथा हमने तुम्हारी सरकार बचाई, अब सरकार बचाकर एहसान चुका दिया है।
पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने आगे कहा कि, दूसरों के चक्कर में पड़ कर मुझे बाहर कर दिया था, 122 वोट चाहिए थे बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए अभी 125 वोट आया एवं उसमें से 4 वोट हमारा था, यदि ये 4 वोट हट जाते तो 121 वोट ही उनके पास होता।