लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम ही दिन शेष रह गए है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता जनता के पास जाकर अपने या अपने उम्मीदवार के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसके साथ ही नेता एक- दूसरे पर जमकर शब्दरुपी वाणों की बौछार कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी पर खूब निशाना साधा।
डिंपल यादव गांव-गांव जाकर मतदाताओं से मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को बता रही हैं।