मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता में ऐतहासिक रूप से तीसरी बार वापसी की है, हालांकि इस बार बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिल सका है, जिसके चलते नरेंद्र मोदी ने NDA गठबंधन के दलों के सहयोग से प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।वहीं INDIA गुट के कई नेताओं का कहना है कि, सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। इस कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 543 सीटों में से महज 240 सीटें ही जीत पाई। हालाँकि, NDA ने आराम से बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 292 सीटें जीती हैं।