आंध्रप्रदेश में टीडीपी के नेतृत्व में NDA की नई सरकार का गठन हो गया है। सरकार के गठन के बाद अब सभी 25 मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास सामान्य प्रशासन विभाग, लॉ एंड ऑर्डर और पब्लिक इंटरप्राइजेज जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग हैं।
चंद्रबाबू नायडू के बाद डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने वाले जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पंचायती राज, ग्रामीण विकास और जल आपूर्ति, पर्यावरण, फॉरेस्ट, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय जैसे विभाग हैं। उनके अलावा बीजेपी विधायक नारा लोकेश को आईटी और मानव संसाधन विकास जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सीएम नायडू के पास सामान्य प्रशासन विभाग, लॉ एंड ऑर्डर और पब्लिक इंटरप्राइजेज के साथ-साथ जो विभाग किसी मंत्री को नहीं दिया जाएगा वह सीएम के पास ही रहेगा।

Comments (0)