हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर करेंगे। शाम छह बजे यह बैठक शिमला स्थित सर्किट हाउस में होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है।