चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भविष्यवाणी की थी आज वो सच साबित होने जा रही है। आज ओडिशा में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। आज शाम 5 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। क्योंझर सीट से 4 बार के विधायक मोहन माझी ओडिशा में आदिवासियों की बुलंद आवाज है।
ओडिशा में आज से बीजेपी सरकार की शुरुआत होने जा रही है। आदिवासी नेता मोहन माझी आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही ओडिशा में बीजेपी सीएम के हाथ को मजबूत करने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाए हैं।