आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। यहां पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, दशकों दशक के परिवादबाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे धकेला है। पहली की सरकारों ने बीमारू राज्य बनाया। यहां के नौजवानों ने उनका भविष्य छिना।
पीएम मोदी ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि, दो दिन पहले ही सरकार ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।