आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जहां केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) लागू करने की घोषणा कर दी है। CAA के माध्यम से केंद्र सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों, जिसमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देगी।
वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, सताए गए किसी भी व्यक्ति को शरण दें लेकिन नागरिकता धर्म या राष्ट्रीयता पर आधारित नहीं होनी चाहिए।