दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में हर पार्टी जनता को खुश करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हर वर्ग को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने आज मिडिल क्लास परिवारों को लेकर बात की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 7 मांगें भी की हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश का मिडिल क्लास एक घर, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य चाहता है।
मिडिल क्लास के मुद्दों को संसद में उठाएंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा है। आगे कहा कि मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया है। मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है। मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएगी। आने वाले बजट में आम आदमी पार्टी के सांसद मिडिल क्लास के मुद्दों को ही संसद में उठाएंगे।
केजरीवाल की मांगे
- शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए।
- उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए।
- स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए।
- IT छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।
- आवश्यक वस्तुओं पर से GST हटाई जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सेवानिवृति और पेंशन प्लान बनाई जाए।
- देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दी जाए।
- बुजुर्गों को रेलवे में पहले छूट मिलती थी जो बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए।
Comments (0)